लखनऊ, सितम्बर 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता शासन ने 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक (डीजी) के पद पर प्रोन्नति प्रदान की है। वह वर्तमान में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के पद पर तैनात हैं। डीजी फायर सर्विस मुथा अशोक जैन का सेवाकाल सोमवार को पूरा हो गया था। डीजी का पद रिक्त होने पर वरिष्ठता क्रम के आधार पर एडीजी अशोक कुमार सिंह को प्रोन्नति प्रदान की गई है। जल्द उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...