रांची, जुलाई 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों की स्टेज-1 से स्टेज-2 पदोन्नति की देय तिथि में संशोधन का मामला बीते सात महीनों से लंबित है। इससे नाराज प्रभावित शिक्षकों ने आयोग से मामले में जल्द निर्णय लेने की गुहार लगाई है। शिक्षकों के अनुसार, जेपीएससी ने पिछले साल दिसंबर में देय तिथि की संशोधित सूची जारी की थी, जिसके आधार पर अन्य विश्वविद्यालयों के शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी हो चुकी है। इस विसंगति को दूर करने के लिए प्रभावितों ने जनवरी में आवेदन दिया था। सात महीने बीत जाने के बाद भी आयोग स्तर पर इस स्पष्ट मामले में अंतिम स्वीकृति नहीं मिल सकी है। देरी से पदोन्नति प्रक्रिया प्रभावित होने के कारण शिक्षकों ने शीघ्र निष्पादन की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...