पदारथपुर में बनेगा 132 केवी का उपकेन्द्र
मऊ, मई 17 -- मधुबन (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। जिले के मधुबन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पदारथपुर में 61.11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का भूमि पूजन और शिलान्यास रविवार को प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने किया। अत्याधुनिक विद्युत उपकेंद्र की कुल क्षमता 2x63 एमवीए (126 एमवीए) होगी, इससे मधुबन तहसील के साथ ही बलिया जिले के बेल्थरा रोड तहसील के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ती विद्युत मांग और सतत विकास को ध्यान में रखते हुए इस नवीन विद्युत उपकेंद्र का निर्माण अत्यंत आवश्यक था। वर्तमान में क्षेत्र के निकटतम 132 केवी उपकेंद्र कटघर महलू, सेभरी जमालपुर एवं सिकंदरपुर बलिया काफी दूरी पर स्थित है, इसके का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.