पदारथपुर बवाल में 15 खुराफाती चिन्हित, 12 वीडियो आए सामने
बरेली, जून 28 -- मोहर्रम जुलूस के दौरान रुपये लूटने को लेकर ताजियेदारों में हुए टकराव के मामले में करीब 12 वीडियो पुलिस के पास पहुंचे हैं। इनके आधार पर पुलिस ने 15 खुराफातियों को चिह्नित कर लिया है और उनकी तलाश की जा रही है। कार्रवाई के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर मांगी है लेकिन अब तक कोई थाने नहीं पहुंचा। बता दें कि शुक्रवार शाम बिथरी चैनपुर के गांव पदारथपुर से ताजिये निकाले जा रहे थे। इसी दौरान गांव की प्रधानी से जुड़े दो पक्षों के लोगों में रुपये लुटाने को लेकर बहस हो गई। वहीं, रुपये लूटने के लिए भीड़ में धक्कामुक्की होने लगी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोगों ने एकदूसरे पर लाठियों से हमला कर दिया, जिसमें चार-पांच लोग घायल भी हुए। स्थिति बिगड़ते देखकर जुलूस में साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने डंडे फटकाकर खुराफातियों को खदेड़ दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.