गौरीगंज, फरवरी 6 -- अमेठी। पीपरपुर थाने पर तैनात उपनिरीक्षक रामचेत यादव की निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हुई है। शुक्रवार को एसपी सरवणन टी ने रामचेत यादव को स्टार लगाकर शुभकामनाएं दी। एसपी ने कहा कि आज से रामचेत यादव की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। पुलिस विभाग व समाज के प्रति वह अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाएं। इस मौके पर एएसपी ज्ञानेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.