हजारीबाग, मई 11 -- दारू प्रतिनिधि दारू प्रखंड क्षेत्र के लोहंडी में साइबर ठगों ने वार्ड सदस्य रामकुमार महतो को झांसा देकर बैंक खाते से कुल 1799 रुपये उड़ा लिए। इस संबंध में भुक्तभोगी ने दारू थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन में लिखा है कि 9 मई की शाम मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को पंचायती राज पदाधिकारी बताया और कहा कि आपका वेतन 22000 रूपये अभी फंसा हुआ है। मैं एक लिंक भेज रहा हूं उसको आप क्लिक कीजिये। मैं उसकी बांतो में आकर जैसे ही लिंक को क्लिक किया तो मेरे फोन से 1799 कट गया। मैसेज देखते ही होश उड़ गए और मैं समझ गया कि मैं साइबर फ्रॉड का शिकार हो चूका हूं। उन्होंने ने कहा कि ठगी का शिकार होने के बाद दारू थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने मामले की जांच करने और डूबी हुई राशि वापस दिलाने की गुहार ल...