बदायूं, अक्टूबर 4 -- सांसद आदित्य यादव ने कहा, 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनाने और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिलकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे। संगठन के सभी स्तरों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाये रखना पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। सांसद शनिवार को पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक को संबोाधित कर रहे थे। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की। विधानसभा चुनाव की तैयारियों, पीडीए पंचायत, बूथ-सेक्टर-जोनल संगठन, एसआईआर तथा मतदाता सूची से संबंधित कार्यों को लेकर चर्चा की। सांसद ने बैठक में जिला संगठन से लेकर विधानसभा, नगर, सेक्टर, जोन और बूथ स्तर तक चल रही संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- एमएलसी चुनाव की तैयारियों में जुटे ...