कन्नौज, मार्च 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। बार एसोसिएशन छिबरामऊ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह तहसील परिसर में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र कुमार झा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह को संबोधित करते हुए जनपद एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र कुमार झा ने कहा कि चुनाव के बाद पदाधिकारियों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि बार के पदाधिकारी केवल अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि ही नहीं होते, बल्कि समाज और न्याय व्यवस्था के भी महत्वपूर्ण अंग होते हैं। उन्होंने सुंदरकांड की चौपाइयों का उल्लेख करते हुए पदाधिकारियों को उचित और अनुचित का विचार कर निर्णय लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यदि पदाधिकारी सुंदरकांड का पाठ और उसका चिंतन करें तो जीवन और कार्य में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.