रांची, अप्रैल 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। सरकारी पदाधिकारियों और कर्मचारियों के बैंक खातों का सत्यापन करने के निर्देश डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने दिए। उन्होंने ट्रेजरी, नजारत, डीआरडीए एवं भू-अर्जन शाखा को सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। एलडीएम को विभिन्न बैंकों में संचालित खातों में हो रहे सरकारी लेनदेन की निगरानी करने को कहा। ये निर्देश उन्होंने बुधवार को समाहरणालय में विभिन्न योजनाओं को लेकर बैठक में दिए। इसमें जनगणना कार्य, विशेष गहन पुनरीक्षण, विभागीय कार्यों व आगामी कार्यक्रमों की तैयारी आदि पर चर्चा की गई। डीसी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनगणना कार्य भारत सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध एवं त्रुटिरहित पूरा किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से मकान सूचीकरण और मकानों की गणना से संबंधित आंकड़ों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.