पदाधिकारियों की टीम ने की स्कूली बसों व स्कूल वैन की औचक जांच
दुमका, मई 17 -- दुमका, प्रतिनिधि। जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार तथा मोटरयान निरीक्षकों के दल द्वारा शनिवार को स्कूली बसों तथा स्कूल वैन की औचक जांच की गई। उक्त क्रम में दो स्कूली बसों का पेपर अद्यतन नहीं रहने, प्राथमिक चिकित्सा किट तथा अग्निशमन यंत्र की अनुपलब्धता के कारण बस संचालक तथा बस के चालक को फटकार लगाई गई। वहीं दोनों बसों का चालान भी किया गया। वहीं बच्चों को स्कूल छोड़ने वाले निजी वाहनों की भी औचक जांच की गई। इस दौरान वहां के चालकों का ब्रेथ एनालाइजर से जांच जांच की। इसके अतिरिक्त सभी वाहनों के कागजात की जांच भी की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी ने मौके पर सभी स्कूल वैन को विभागीय नियमों का पालन कर वाहनों का परिचालन करने का निर्देश दिया। कहा वाहनों में लगाए गए बेंच को हटाकर उचित मानक के अनुरूप उचित सीट लगाना सुनिश्चित करें, वाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.