आदित्यपुर, अप्रैल 21 -- ग़म्हरिया, संवाददाता। एसएस प्लस टू हाई स्कूल प्रांगण में जेएलकेएम की बैठक में संगठन के विकास पर बल दिया गया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि वर्तमान में पार्टी के कुछ पदाधिकारियों की गुटबाजी एवं तानाशाही के कारण संगठन की छवि धूमिल हो रही है। इस स्थिति को सुधारने एवं पार्टी को मजबूत करने की दिशा कार्यकर्ताओं को एकजुट करने पर जोर दिया गया।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में जिला में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक क्रांतिकारी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में टाइगर रविन्द्र सरदार, आस्तिक महतो, राहुल महतो, सुभाष महतो समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.