पीलीभीत, जून 3 -- पीलीभीत। भारत विकास परिषद बांसुरी शाखा की बैठक प्रांतीय महासचिव डॉ. अनिल सक्सेना के आवास पर संपन्न हुई। प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता एवं प्रांतीय संरक्षक केबी अग्रवाल, प्रांतीय महासचिव डॉ. अनिल सक्सेना एवं जिला प्रभारी डॉ. एसपीएस संधू, शाखा के संरक्षक अश्विनी अग्निहोत्री को मनोनयन पत्र एवं पटका देकर सम्मानित किया गया। नए सदस्य अंकुर जगोता, आशीष सक्सेना को पटका एवं मनोनयन पत्र दिया गया। संरक्षक विनोद गुप्ता, विशेष आमंत्रित सदस्य राजकुमार गजवानी को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि 28 जून को दिव्यांगजनों के लिए एक सेवा कार्य भारत विकास परिषद प्रांत बरेली की ओर से किया जाएगा, जिसमें कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- सदस्यता, पर्यावरण, वित्तीय प्रबंधन पर की गई चर्चा इसक...