कानपुर, मार्च 14 -- नगर ग्रामीण ने शनिवार को सरसौल ब्लॉक में मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के अंतर्गत न्याय संकल्प यात्रा निकाली। अध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में सरसौल स्थित गांधी प्रतिमा से बाजार होते हुए भ्योली गांव पैदल पहुंचे कांग्रेसियों ने जनता से संवाद किया। नुक्कड़ सभा के जरिए मनरेगा को समाप्त करने के नुकसान भी बताए। अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की मनरेगा योजना से गरीब व वंचितों को इसका लाभ मिला था। मोदी सरकार ने इस योजना को खत्म कर जन विरोधी होने का प्रमाण दिया है। यहां दिनेश शुक्ला, आनंद वर्मा,राजू कश्यप, देवी प्रसाद निषाद, करुणा शंकर शुक्ला, प्रदीप बाजपेई, शक्ति पांडे आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.