औरैया, मई 1 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बे में शुक्रवार को राजनीतिक माहौल उस समय गरमा गया, जब एक दिन पहले भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पदयात्रा निकालकर पुतला दहन किए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी नेताओं ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा। सपा राष्ट्रीय सचिव मुकेश यादव उर्फ डकूरे बाबा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाना पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने तय कार्यक्रम के तहत कस्बे में पदयात्रा निकाली और विरोध स्वरूप पुतला दहन करते हुए नारेबाजी की। इस घटना के बाद शुक्रवार को सपा नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर थाना पहुंचे और पुलिस प्रशासन से मुलाकात की। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पुतला दहन और नारेबाजी के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। यह भी पढ़ें- पुतला दहन मामले में कार्रवाई न होने से विधायक खफा, सौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.