मेरठ, जनवरी 23 -- सरधना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दौरे के दौरान भारतीय किसान यूनियन (किसान सभा) द्वारा किसान-मजदूरों की समस्याओं को लेकर निकाली जाने वाली शांतिपूर्ण पदयात्रा को पुलिस-प्रशासन ने रोक दिया। विरोध में संगठन के कार्यकर्ताओं ने सरधना गंगनहर पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। बाद में एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर धरना समाप्त कर दिया। भाकियू किसान सभा की ओर से बुधवार को सलावा स्थित मेजर ध्यानचंद खेल विवि तक पदयात्रा का कार्यक्रम तय किया था। यह पदयात्रा जिलाध्यक्ष चौधरी निखिल राव के नेतृत्व में हो रही थी जिसका उद्देश्य मुख्यमंत्री को किसान-मजदूरों की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपना था। कार्यकर्ताओं के एकत्र होने पर पुलिस ने यह पदयात्रा सरधना गंगनहर पुल पर ही रोक दी। आगे नहीं ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.