मऊ, अप्रैल 28 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। देश की संसद में मातृशक्ति के हितों के खिलाफ जाकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल को गिराकर विपक्षी दलों ने जो कृत्य किया है, उसके विरोध में मातृशक्ति ने मधुबन में भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने अपनी आवाज बुलंद की। मधुबन में आयोजित पदयात्रा में में मातृशक्ति ने संकल्प लिया कि हमारा हक छीनने वालों को हम कभी माफ नहीं करेंगे। जिस देश में नारी को देवी के रूप में पूजा जाता है, उसी देश की मातृशक्ती के साथ विपक्षी दलों के अगुवा दल कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने विश्वासघात किया है। जनाक्रोश महिला सम्मान पदयात्रा में हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी की। यह भी पढ़ें- जन आक्रोश महिला पदयात्रा में विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी, पुतला फूंका मातृशक्ति में जो उत्साह देखने को मिला, वह बेहद ही अभूत...