पदयात्रा में कांग्रेस ने उठाए राधानगर की बदहाली के मुद्दे
हरदोई, जून 1 -- हरदोई। शहर कांग्रेस कमेटी ने नव सृजन पदयात्रा अभियान चलाया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित के नेतृत्व में राधानगर क्षेत्र का भ्रमण किया गया। राजकीय कृषि महाविद्यालय के सामने स्थित राधानगर एवं आसपास के इलाकों में व्याप्त गंदगी, टूटी सड़कों, जलभराव और नालियों की बदहाल स्थिति को देखकर कांग्रेसी भड़क गए। उन्होंने शासन, प्रशासन और सरकार को जमकर कोसा। स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। पदयात्रा के दौरान अनुपम दीक्षित ने कहा कि राधानगर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का अभाव चिंताजनक है। राजकीय कृषि महाविद्यालय के सामने नाले के दोनों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कई फिट गहराई तक सिल्ट भरी है। जरा सी बारिश में नाली उफना जाती है। सड़कें जर्जर हैं और कई स्थानों पर सड़क का अस्तित्व तक नहीं है। वहीं बिलग्राम चुंगी क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.