पदयात्रा निकाल दी गई जानकारी
बलिया, जून 14 -- बेल्थरारोड। बाढ़ एवं सिंचाई विभाग की ओर से रविवार को बाढ़ सुरक्षा जन जागरण प्रगति पदयात्रा तुर्तीपार से निकाली गई। यह पदयात्रा बाढ़ से सुरक्षा हमारी प्राथमिकता के आधार पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा तुर्तीपार रेगुलेटर से हाहानाला तक करीब तीन किलोमीटर पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान सरकार द्वारा बाढ़ से रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों और सुरक्षा के संकल्प की जानकारी दी गई। बाढ़ विभाग के अधिकारियों ने कटानरोधी कार्य के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर सहायक अभियंता देवेश कुमार, आकाश यादव, मोहित गुप्ता, नकुल त्यागी, राजेश कुमार राव, विनीत तिवारी, अंगद कुशवाहा, अखिलेश कन्नौजिया, बलवीर सिंह, बृजेश शर्मा, अभय सिंह, चंदन सैनी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.