लखनऊ, फरवरी 14 -- जानकीपुरम विस्तार में पुलवामा के अमर शहीद सपूतों को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के लिए विशाल पदयात्रा शनिवार को निकाली गई। यह यात्रा जानकीपुरम विस्तार संयुक्त कल्याण महासमिति, शाने ए अवध डायमंड लायंस क्लब लखनऊ इकाई, फ्लाइट कैडेट तेजस मिश्रा, एलआईसी परिवार, नवोदय आवासीय समिति की ओर से निकाली गई। यात्रा एकेटीयू परिसर स्थित हनुमत धाम मंदिर से भवानी बाजार चौराहे तक निकली। सेक्टर चार बसंत वाटिका में रीजेंसी हॉस्पिटल की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में लोगों की जांच हुई। यात्रा में जानकीपुरम विस्तार संयुक्त कल्याण महासमिति के महासचिव एड. विनय कृष्ण पांडेय, ज्ञानेंद्र प्रताप, तेजस मिश्रा आदि प्रमुख रूप से रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.