मऊ, जनवरी 30 -- मऊ, संवाददाता। महात्मा गांधी की 78वीं शहादत दिवस पर शुक्रवार को सभ्य भारत मिशन की ओर से रोडवेज से कलक्ट्रेट तक विश्व शांति एवं सौहार्द पदयात्रा निकालकर शांति का संदेश दिया गया। वक्ताओ ने कहा देश में सुनियोजित तरीके से अंधविश्वास, पाखंड हिंसा बढ़ाई जा रही है। नागरिकों में डर का वातावरण पैदा कर देश में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने का कार्य जब सरकारें करने लगती हैं, तो देश की एकता अखंडता के लिए खतरा बढ़ जाता है। आज पूरी दुनिया गांधी जी की ओर देख रही है। गांधी जी का शरीर खत्म हुआ, विचार नहीं। गांधी जी ने सभी धर्मों को समान सम्मान देने के लिए नियमित सर्वधर्म प्रार्थना करने का तरीका अपनाया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.