पदयात्रा निकालकर छात्र-छात्राओं ने किया जागरूक
चंदौली, अप्रैल 16 -- धानापुर,हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प्रति आमजन में जागरूकता लाने के लिए नारी शक्ति पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय परिसर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक किया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापकों सहित समस्त छात्र छात्राएं इस पदयात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा के माध्यम से छात्र छात्राओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में दफ्तियों पर लिखे नारों से जागरूकता संदेश दिया। मुख्य अतिथि भाजपा की जिला प्रतिनिधि जूली सिंह ने कहा कि महिलाओं के लिए आज बहुत ही गर्व की बात है और देश के प्रधानमंत्री ने महिलाओं को सुनहरा मौका दिया है। यह भी पढ़ें- महिलाओं ने बाइक रैली निकालकर भरी हुंकार देश की आधी आबादी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.