नोएडा, मई 10 -- नोएडा, उदय सिंह। सेक्टर-81 में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय पर रविवार को यूथ विंग के प्रदेशाध्यक्ष पंकज अवाना के अध्यक्षता में पदयात्रा को लेकर बैठक की गई। बैठक में 16 से 20 मई को प्रस्तावित मेरठ से गाजियाबाद तक आयोजित होने वाली रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो पदयात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष परशुराम चौधरी ने कहा कि बड़ी संख्या में गौतमबुद्ध नगर के कार्यकर्ता भी यात्रा में पहुंचेंगे। इस मौके पर मीडिया प्रभारी गुड्डू यादव, दिलदार अंसारी, गौरव गौतम, श्रीपाल कराहना मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...