बांदा, मार्च 11 -- बांदा। पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को गांव-गांव, पांव-पांव पदयात्रा ओरन कस्बा पहुंचने पर स्वागत हुआ। तिलहर देवी मंदिर में गोष्ठी को पदाधिकारियों ने संबोधित किया। पदयात्रा का नेतृत्व फिल्म अभिनेता एवं बुंदेलखंड राज्य आंदोलन के प्रमुख राजा बुंदेला कर रहे हैं। तिलहर देवी मंदिर परिसर पहुंचकर स्थानीय लोगों और युवाओं को उन्होंने संबोधित कर सहयोग की अपील की। कहा कि बुंदेलखंड की धरती हो, बुंदेलखंड में भर्ती हो। पदयात्रा का उद्देश्य जनपद के हर गांव और हर घर तक पहुंचकर लोगों से संवाद करना, उन्हें बुंदेलखंड राज्य आंदोलन से जोड़ना है। जनता के व्यापक समर्थन के साथ एक बड़े जनआंदोलन का रूप लेगी। यात्रा प्रबंधक नीरज निगम ने बताया कि 15 मार्च को रामलीला मैदान में एक जनसभा आयोजित की जाएगी। इस मौके पर रामबाबू तिवारी, राकेश बाजपेई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.