पदयात्रा: दिल्ली से तमिलनाडु तक पहुंचाएंगे फिटनेस का संदेश
इटावा औरैया, अगस्त 3 -- जसंवतनगर। पूर्वी चंपारण जिले के उच्चीडीह गांव के रहने वाले बीए प्रथम वर्ष के छात्र अरमानुल्लाह युवाओं को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पैदल यात्रा पर निकल पड़़े। पिट्ठू बैग व पोस्टर लटकाकर अनोखी पदयात्रा पर निकले हैं। तीन जुलाई को अपने गांव से यात्रा शुरू की थी और अब उनकी पदयात्रा को एक माह पूरा हो चुका है। तहसील के निकट समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य व पीएलवी श्याम तिवारी तथा अन्य लोगों ने पदयात्री अरमानुल्लाह का स्वागत किया। अरमानुल्लाह का लक्ष्य 15 अगस्त को दिल्ली पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस समारोह का साक्षी बनना है। इसके बाद वह अपनी पदयात्रा को आगे बढ़ाते हुए तमिलनाडु के लिए रवाना होंगे। यात्रा के दौरान वह लोगों को प्रतिदिन पैदल चलने, नियमित व्यायाम करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दे रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.