आगरा, मार्च 15 -- आवास विकास कालोनी सेक्टर-16 स्थित पदम प्राइड सोसायटी में रविवार को रोटरैक्ट क्लब आफ आगरा और समर्पण ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें सोसायटी के निवासियों ने भाग लिया। इस दौरान कुल 31 यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया। यह रक्त जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होगा। शिविर में डा. कैलाश सारस्वत, चंद्रवीर सिंह, पवन रोहरा, विपुल गर्ग, विकास अग्रवाल, नीरज दास, योगेश सामा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.