हरिद्वार, अक्टूबर 23 -- हरिद्वार के पदम प्रकाश शर्मा को कंज्यूमर कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। संगठन के मुख्य चुनाव अधिकारी शिवदयाल सैनी ने इस संबंध में निर्वाचन घोषणा पत्र जारी किया है। यह नियुक्ति सीसीआई के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. अनंत शर्मा की संस्तुति पर की गई है। संगठन की 26 सितंबर 2026 को हुई जनरल बॉडी की बैठक में राष्ट्रीय चेयरमैन को विभिन्न पदों पर मनोनयन का अधिकार दिया गया था। इसी निर्णय के तहत पदम प्रकाश शर्मा की नियुक्ति की गई है। उनका कार्यकाल तत्काल प्रभाव से लागू होगा। शर्मा की नियुक्ति से उत्तराखंड में उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण, जागरूकता और उपभोक्ता हितों से जुड़े अभियानों को गति मिलने की उम्मीद जताई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...