पदमा में संचालित अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्र किया गया सील
पलामू, जुलाई 31 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला प्रशासन ने अवैध चिकित्सीय गतिविधियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए मनातू अंचल के पदमा कस्बे में संचालित एक अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापेमारी कर उसे सील कर दिया है। मेदिनीनगर सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय के नेतृत्व में गठित प्रशासनिक टीम ने गुरुवार को केंद्र पर पहुंचकर निरीक्षण किया। छापेमारी की भनक लगते ही केंद्र संचालक अमित कुमार, ताला बंदकर फरार हो गया और मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर लिया। भवन मालिक के माध्यम से सूचना देने के बावजूद संचालक मौके पर नहीं पहुंचा और न ही मकान मालिक जांच टीम के सामने आए। इसके बाद प्रशासन ने विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए अधिकारियों की मौजूदगी में केंद्र का ताला खुलवाकर जांच की। यह भी पढ़ें- Bareily News: स्वास्थ विभाग टीम ने किए दो अल्ट्रासाउ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.