हजारीबाग, जनवरी 29 -- पदमा।प्रतिनिधि पदमा प्रखंड स्थित सरैया डीह के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर प्रतिवाद मार्च का आयोजन किया। इस संदर्भ में सरैया के ग्रामीणों ने पदमा थाना को लिखित आवेदन देते हुए इसकी अनुमति मांगी थी। ग्रामीणों ने बताया कि गत 24 मार्च की रात्रि विसर्जन यात्रा के दौरान वहां स्थित बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को पथराव कर दिया था। आवेदन मे ग्रामीणों ने प्रतिमा पर पथराव करने और अपमानित करने का भी आरोप लगाया है। इसे लेकर 29 जनवरी गुरुवार को प्रतिवाद मार्च का आयोजन किया गया। यह प्रतिवाद मार्च सरैया स्टैंड से शुरू होकर और फिर सरैया मैदान में एकत्रित होकर एक सभा में बदल गई। यहां प्रखण्ड के अलावा अन्य क्षेत्रों से पहुंचे वक्ताओं ने इस घटना को लेकर क्षोभ व्यक्त किया एवं घटना में सम्मिलित लोगों को कड़ी से...