हजारीबाग, जून 24 -- पदमा, प्रतिनिधि । आगामी मुहर्रम पर्व को देखते हुए पदमा थाना प्रशासन एसआई राजेश हाजरा ने आर्म्स बल के साथ अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ते हुए प्रखण्ड के रोमी, सूरजपुरा और बिहारी पंचायतो में संचालित अवैध महुआ शराब की भट्टियों को ध्वस्त किया। बुधवार दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भट्ठिओं में शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले बर्तन तथा महुआ को नष्ट कर दिया। पुलिस आने की सूचना मिलते ही भट्ठा संचालक मौके से फरार हो गए। यह भी पढ़ें- सारंडा के जंगलों में अवैध शराब भट्ठियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, माफियाओं में मची खलबली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...