हजारीबाग, मार्च 15 -- पदमा। प्रतिनिधि स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (साई) के तत्वावधान में पदमा प्रखंड के परतन सूरजपुरा खेल मैदान में अंडर-17 फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बरही विधायक मनोज कुमार यादव उपस्थित रहे। टूर्नामेंट का उद्घाटन विधायक मनोज कुमार यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान साई पदमा के प्रभारी उधम सिंह ने विधायक को बुके देकर स्वागत किया। विधायक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का बेहतर अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी विकसित करता है। सरकार और विभिन्न खेल संस्थाओं द्वारा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्...