हजारीबाग, जुलाई 27 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। पदमा फोरलेन पर बुचर टोली निवासी एमडी वारिस उर्फ रिंकू पेंटर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों ने इसे सड़क हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

परिवार की आपत्ति परिजनों के अनुसार, घटना से पहले मृतक का दोस्त गोपी उसे घर से अपने साथ ले गया था। कुछ देर बाद उसकी मौत की सूचना मिली। मृतक की पत्नी का आरोप है कि पिकनिक मनाने के बहाने उसके पति को सालपरणी जंगल की ओर ले जाया गया, जिसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। उन्होंने पूरे मामले की गहन जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और ...