पलामू, जनवरी 1 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के मनातू प्रखंड के पदमा पंचायत में हिंदू एकता मंच के बैनर तले एक सम्मान समारोह कर बुधनडीह गांव सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सामाजिक रूप से जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पांकी क्षेत्र के विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने हिंदू एकता मंच के पदाधिकारियों और ग्रामीणों को फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और सामाजिक कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। विधायक ने समारोह में कहा कि हिंदू धर्म के प्रति समर्पित संगठन केवल धर्म की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि समाज के हित में अनेक सकारात्मक और रचनात्मक कार्य भी करते हैं। सभी को अपने धर्म पर गर्व होना चाहिए और उसकी उन्नति व संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। अपने धर्म के रीति-रिवाज और संस्कार हमारी पहचान हैं। इन्हें भूलना अपने मू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.