बागपत, जनवरी 4 -- कस्बे के निर्भय एंक्लेव स्थित पद्मावती धाम दिगंबर जैन मंदिर में नववर्ष के शुभ अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। विशाल भक्ति आराधना में प्रस्तुत मधुर भजनों और संगीतमय धुनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण व्याप्त रहा। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबी पहुंचे और आर्यिका सरस्वती माताजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। सतीश जैन व मनोज जैन मुख्य चौकी नमनकर्ता रहे। अलंकार ग्रुप के हिमांशु, आर्यन व अंकित ने अपनी मनमोहक भजन प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर आर्यिका सरस्वती माताजी ने अपने प्रवचनों के माध्यम से धर्म, संयम और आत्मकल्याण का संदेश दिया। पारसनाथ धरनेद्र पद्मावती दिगंबर जैन मंदिर कमेटी के तत्वावधान म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.