देहरादून, मई 10 -- देहरादून। सिल्वर जुबली कन्वैक्शन हाल ग्राफिक एरा देहरादून में रविवार को तीन बजे श्रृंखला म्यूजिकल ग्रुप की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें लोकप्रिय एवं विश्व विख्यात पार्श्व गायक कुमार सानू को श्रृंखला श्री उत्तराखंड रत्न सम्मान प्रदान किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष पीयूष निगम ने बताया कि कुमार सानू ने अपने मधुर स्वरों से हिंदी फिल्म संगीत को अनेक गीत प्रदान किए हैं। जिनमें जाती हूं मैं, तुझे देखा तो ये जाना सनम, दिल है कि मानता नहीं, जब कोई बात बिगड़ जाए, सांसों की जरूरत है जैसे आदि प्रमुख हैं। उन्होंने बताया कि हमारी संस्था श्रृंखला संगीत के क्षेत्र में क्षेत्रीय प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान कर रही है और संगीत के साथ साहित्य एवं अन्य क्षेत्रों में विशेष कार्य करने पर लोगों का श्रृंखला श्री सम्मान से सम्मानित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.