बांका, मई 7 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन प्रखंड के अमहारा-हरचंडी पंचायत के पदमपुर गांव में नहर खुदाई का कार्य कर रहे ठेकेदार पर मिट्टी बेचने का आरोप लगा है। इसको लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता संजय कुमार कार्य स्थल पर पहुंचकर आरोपों की जांच की है, हालांकि जांच के दौरान सत्यता क्या पाई गई, इस सवाल के जवाब में उन्होंने चुप्पी साध ली। ग्रामीण दीपक कुमार सिंह, विवेका नंद सिंह, अवधेश कुमार, पंचानन सिंह, विनय प्रसाद सिंह, मिथुन कुमार, अमित कुमार, अजय सिंह, जय प्रकाश सिंह,बिनोद सिंह आदि ने बताया कि कार्य स्थल पर सूचना पट भी नहीं लगाया गया है। ठेकेदार मनमानी कर रहा है, और ऊंची कीमत पर मिट्टी बेंच रहा है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता से की थी, इसके बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.