सहरसा, अप्रैल 20 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। बिहरा थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव में शनिवार की देर रात चोरों ने ताला तोड़कर नगदी सहित लगभग पांच लाख की संपत्ति चोरी कर ली। बताया जाता है कि चोर ने कैलू यादव उर्फ परमेश्वरी यादव के घर में रखे ट्रंक को उठाकर गांव से दूर खेत में ले गया और ताला तोड़कर ढाई लाख नगदी सहित लगभग पांच लाख के जेवरात सहित अन्य सामान की चोरी कर ली। घटना की जानकारी गृहस्वामी ने बिहरा थाना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर बिहरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गईं है। थानाध्यक्ष इंसपेक्टर शशि कुमार राणा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- पदमपुर गांव में ताला तोड़कर घरसे लाखों की चोरी यह भी पढ़ें- बंद घर से पांच लाख रुपये के बर्तन और जेवरात की चोरी यह भी पढ़ें- खजुरा में किसान के घर से एक लाख की चोरी

हिंद...