कानपुर, नवम्बर 20 -- कानपुर सहोदय स्कूल (केएसएस) जोन-ए क्रिकेट टूर्नामेंट (बालक) का आयोजन 20 से 22 नवंबर के बीच चौबेपुर स्थित विन्यास पब्लिक स्कूल में किया गया है। गुरुवार को प्रतियोगिता में चार मुकाबले खेले गए। पहले मैच में सर पदमपत सिंहानिया ने गुरुनानक को नौ विकेट से पराजित किया। दूसरे मैच में वीवीआईपी स्कूल ने गौरव इंटरनेशनल स्कूल को 15 रन से हराया। तीसरे मैच में सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल ने नर्चर इंटरनेशनल को 39 रन से पराजित किया। चौथे मैच में मंटोरा स्कूल ने नारायणा ईटी को 62 रन से हराया। विन्यास स्कूल मैदान पर खेले गए पहले मैच में गुरुनानक स्कूल की पूरी टीम 8 ओवर में चार विकेट पर महज 45 रन सिमट गई। जवाब में खेलने उतरी सर पदमपत सिंहानिया स्कूल ने 4.1 ओवर में एक विकेट पर 46 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से अनंतदीप ने 21 रन बनाए। तीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.