बागपत, अगस्त 21 -- बिनौली। न्यू एरा वल्र्ड स्कूल बिनौली में शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में सहारनपुर में हुई सीबीएसई क्लस्टर शूटिंग प्रतियोगिता में टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने वाले छात्र खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य मीनू सिरोही ने जानकारी देते हुए बताया कि सहारनपुर शहर में स्थित नालंदा वल्र्ड स्कूल में 16 से 20 अगस्त तक सीबीएसई क्लस्टर शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमे न्यू एरा वल्र्ड स्कूल के कक्षा दस के छात्र अभय धामा, हर्ष वालिया व कक्षा नौ अनुभव तोमर ने दस मीटर एयर पिस्टल टीम पुरुष वर्ग स्पर्धा में सटीक निशाने लगाकर स्वर्ण पदक जीता। स्कूल में पहुंचने पर पदक विजेता खिलाड़ियों को डायरेक्टर देव नागर, निदेशिका शिवानी चौधरी व अनुभव चौधरी ने स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। यह भी पढ़ें- Bagpat News: शूटिंग में वंश रा...