पदक विजेता पहलवानों को किया सम्मानित
बागपत, मई 27 -- बड़ौत। नगर के जनता वैदिक कॉलेज स्थित कुश्ती स्टेडियम में बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां कुश्ती चैंपियनशिप में पदक विजेता पहलवानों को सम्मानित किया गया। कोच बोबी पहलवान ने बताया कि रुड़की में आयोजित हुई नार्थन कमांड आर्मी चैंपियनशिप में स्टेडियम के पहलवानों ने भाग लिया। जहां 97 किलो में अभिमन्यु चौधरी ने स्वर्ण पदक, 80 किलो में रवि शर्मा ने रजत पदक, 75 किलो में पीयूष यादव ने कांस्य पदक, 69 किलो में सुनील ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। वापस लौटने पर पहलवानों को प्रतीक चिन्ह देकर व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं तुषार तोमर ने पहलवानों को पदक जीतने पर बधाई दी। इस मौके पर श्योबीर सिंह, अनुज पहलवान, विजय, राहुल, दीपक आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.