रुद्रपुर, जनवरी 4 -- किच्छा, संवाददाता। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने लालपुर निवासी जू-जित्सु खिलाड़ी गौरव धामी और द एक्सप्लोरर एनजीओ के टीम लीडर आदित्य तिवारी को सम्मानित किया। रविवार को अपने आवास पर आयोजित समारोह में पूर्व विधायक शुक्ला ने बताया कि गौरव धामी ने राज्य स्तर पर 52 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक और राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन किया है। शुक्ला ने आदित्य तिवारी द्वारा धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर चलाए जा रहे स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी टीम ने केदारनाथ, कैंची धाम, नैनीताल व भीमताल सहित कई स्थानों पर सफाई कर टनभर प्लास्टिक कचरा एकत्र किया और यात्रियों को 'पहाड़ आइए, मगर कूड़ा न फैलाइए' का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गौरव जैसे खिलाड़ी प्रदेश का गौरव बढ़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.