बागेश्वर, मार्च 12 -- कपकोट। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में आयोजित विधानसभा सत्र के प्रश्नकाल के दौरान कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने खेल मंत्री से वार्ता की। 38वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को ग्रेड के अनुसार नौकरी प्रदान करने के संबंध में सकारात्मक चर्चा हुई। प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय हैं। इससे हमारे युवाओं का मनोबल बढ़ेगा और उत्तराखंड खेल के क्षेत्र में नई ऊचाइयों को प्राप्त करेगा। गड़िया ने जिले के चिह्नित 352 राज्य आंदोलनकारियों को प्रमाण देने तथा उनकी समस्याओं को प्रमुखता से लेने की भी मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.