मिर्जापुर, मार्च 12 -- जमालपुर (मिर्जापुर)। क्षेत्र के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओड़ी की छात्रा नरगिस ने 36वीं राज्यस्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के 54 से 58 किलोभार वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में कानपुर मंडल की छात्रा को पटखनी दे स्वर्ण पदक जीत लिया। बच्चों के कामयाबी पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। राज्यस्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 11 मार्च के बीच अयोध्या के डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा मैदान में किया गया था। नरगिस ने प्रथम चक्र में वाराणसी मंडल की पहलवान को चित किया और दूसरे चक्र में वाक ओवर प्राप्त कर फाइनल में जगह बना ली। नरगिस कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा है। उसकी कामयाबी पर पिता रोशन अली एवं माता राबि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.