मिर्जापुर, अप्रैल 8 -- मिर्जापुर। प्रदेश के आगरा में 3 से 5 अप्रैल तक आयोजित प्रदेश स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में चार बालिका एवं पांच बालक के मेडल जीत कर लौटने पर भिस्कुरी स्थित स्पोटर्स स्टेडियम में बुधवार को खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। पदक जीतने वालों में बालिका वर्ग में ज्योति यादव स्वर्ण, वंदना यादव कांस्य पदक, आकांक्षा चौथा स्थान, रोशनी पंचवें स्थान पर कब्जा जमाया। इसी तरह बालक वर्ग में पृथ्वी यादव कांस्य पदक एवं शेष खिलाड़ी ऋषभ मिश्रा, विश्वजीत,अशोक कुमार, सनी गौतम ने पांचवा और छठा स्थान प्राप्त किया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला क्रीड़ा अधिकारी धर्मवीर सिंह की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में सभी पदक विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षकों का भी उत्साहवर्धन किया गया। खिलाड़ियों ने अपनी तैयार...