रांची, अप्रैल 5 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकादमी के तीरंदाज मनीषा एवं सविता कुमारी ने ट्राइबल गेम्स में रजत एवं कांस्य पदक जीतकर अपने केंद्र, क्षेत्र एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। ये उपलब्धि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 30 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में प्राप्त किया है। कोच शिशिर महतो ने बताया कि सिल्ली की मनीषा कुमारी ने झारखंड राज्य रिकर्व महिला टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए मनीषा, कॉमोलिक और अनुराधा कुमारी की टीम ने रजत पदक प्राप्त किया। कंपाउंड टीम में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते सविता कुमारी, मेघा बेसरा और पूजा ने महाराष्ट्र को हरा कर कांस्य पदक प्राप्त किया। मनीषा कुमारी जोन्हा की सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से संबंध रखती है। इससे पूर्व 38वीं राष्ट्रीय खेल में रजत पदक के साथ कई राष्ट्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.