भागलपुर, जून 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता 92वीं बिहार राज्य ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सोमवार को सम्मानित किया गया। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष जेड हसन ने कहा कि एसोसिएशन के खिलाड़ी अंडर-18 व अंडर-20 बालिका वर्ग में चैंपियन बनी तो वहीं 15 गोल्ड, सात सिल्वर व सात ब्रांज मेडल जीतकर जिले का मान बढ़ाया। वहीं बतौर मुख्य अतिथि डॉ. वर्षा सिंह ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इसी तरह से खिलाड़ी प्रदर्शन करें और देश का नाम रोशन करें। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव नसर आलम, शिशुपाल भारती, अकरम अली, प्रमोद कुमार, जितेंद्र मणि राकेश, कुंदन कुमार, शाहिद हुसैन, मुनव्वर अहमद, कैसर आलम, खुर्रम, राकेश कुमार, दिलदार, खुशी कुमारी, खुशी यादव, श्रद्धा कुमारी, अ...