गाज़ियाबाद, मई 2 -- गाजियाबाद, वंदना। मिस्र के काहिरा में आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चिराग शर्मा ने स्वर्ण और कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। इस अवसर पर राजनगर स्थित रैना अकादमी में चिराग का स्वागत कर सम्मानित किया गया। अकादमी के निदेशक दिनेश रैना ने बताया कि चिराग ने यूथ मिक्स वर्ग में स्वर्ण और 10 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। अकादमी की ओर से उन्हें शॉल, शील्ड और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। चिराग शर्मा ने अकादमी के उभरते हुए युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर ओलंपियन दीपेंद्र सिंह, एशियन चैंपियन उर्वा चौधरी और कोच शेष सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...