पदक जीतने पर अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी का किया स्वागत
हाथरस, जून 12 -- सादाबाद। गांव कुरसंडा में शुक्रवार को सतेंद्र फौजदार के आवास पर अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी संतोष कुमार का स्वागत एवं सम्मान किया गया। संतोष कुमार हाल ही में जम्मू-कश्मीर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन कर चुके हैं। इस अवसर पर विनय कुमार चाहर एवं बनी सिंह पहलवान सहित अन्य लोगों ने खिलाड़ी का माल्यार्पण कर एवं शुभकामनाएं देकर सम्मान किया। वक्ताओं ने कहा कि संतोष कुमार की उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.