बागपत, फरवरी 16 -- दाहा। गाजियाबाद के डासना में भारतीय कुश्ती संघ व श्री कृष्ण योग धाम ट्रस्ट के तत्वाधान में सम्पन्न हुई। सीनियर नेशनल फेडरेशन कप में चौधरी फेरू सिंह कुश्ती एकेडमी के पहलवान सौरव राणा ने प्रतिभाग कर 72 किग्रा.भार वर्ग की कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। सोमवार को पदक जीत कर गांव लौटने पर सौरव राणा का ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला और फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। भारतीय कुश्ती संघ कोषाध्यक्ष डॉक्टर सत्यपाल देशवाल, कोच सुनील राणा, गजेंद्र सिंह, प्रधान प्रतिनिधि गुल्लू राणा, अरविंद राणा जीएम, रोहन कुमार, तेजपाल सिंह, खलीफा देशपाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.