बागपत, फरवरी 8 -- दाहा। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित हुई 13 वीं रगोई नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में दोघट के अक्षित पंवार ने ब्राउज मैडल जीतकर जनपद के साथ प्रदेश का नाम रोशन किया। ब्राउज पदक विजेता अक्षित का दोघट में ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। दोघट कस्बा निवासी सेवानिवृत्त फौजी आंनद पंवार ने बताया कि उसका सात वर्षीय पोता अक्षित पंवार आर्मी पब्लिक स्कूल मेरठ में कक्षा एक का छात्र है। उसके पिता अंकुल आर्मी में है। महाराष्ट्र के पुणे में 17 से 18 जनवरी तक चली 13 वीं रगोई नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में अक्षित पंवार ने ब्राउज मेडल जीतकर प्रदेश एवं जनपद का नाम रोशन किया। कोच आशीष कुमार ने बताया कि इससे पहले भी अक्षित ने प्रदेश स्तर पर गोल्ड जीता है। रविवार को दोघट पहुंचने पर अक्षित पंवार का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। ख...