गाजीपुर, जून 6 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। ओडिशा के खुरदा रोड स्थित केकेओटी ग्लोबल स्कूल में आयोजित जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लौटे खिलाड़ियों का दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। स्टेशन पर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ गाजीपुर के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों, अभिभावकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। प्रतियोगिता में शिल्पा यादव ने स्वर्ण पदक, आयान खान ने रजत पदक और बिसाखा यादव, शिवांश विश्वकर्मा, अदनान, प्रियांशु, इरशाद, अरबाज और अभिषेक कुमार ने कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर टीम कोच देवेंद्र प्रजापति और किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ गाजीपुर के महासचिव अब्दुल सलाम ने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना की। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में कार्तिक चौधर...